चंडीगढ़: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया एयरफोर्स के विरासत केंद्र का उद्घाटन

चंडीगढ़ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडियन एयरफोर्स के पहले हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनावरी लाल पुरोहित, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी मौजूद रहें।

आपको बता दें कि, इस हेरिटेज सेंटर की स्थापना भारतीय वायुसेना और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के बीच एक ज्ञापन समझौता के तहत की गई। वहीं, इस पर बीते साल ही हस्ताक्षर किए गए थे।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के इतिहास को देखा और इसकी सरहाना की। आपको बता दें कि, ये हेरिटेज सेंटर 17 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। वहीं, राजनाथ सिंह मिग-21 के कॉकपिट में बैठे।