चंडीगढ़: CM मनोहर लाल ने नई अवैध कॉलोनियों के पंजीकरण पर लगाई रोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में नई अवैध कॉलोनियों के पंजीकरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीते बुधवार को चंडीगढ़ के मेयरों और जिला आयुक्तों के साथ शहरी विकास निकाय विभाग की बैठक की। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बैठक में कहा कि राज्य सरकार किसी भी नई अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं देगी इस बाबत उन्होंने नई अवैध कॉलोनियों के रजिस्ट्रेशन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले से बनी हुई कॉलोनियों, जिनमें कुछ हिस्सों को अनियमित दिखाया हुआ है, उन्हें तय मानदंड के अनुसार नियमित किया जाए।