पंजाब रोडवेज का चक्का जाम, 3000 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर गए

पंजाब में रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है। पंजाब रोडवेज के तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर है। नियमित करने और वेतन बढ़ाने और अन्य कई मांगों को लेकर रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर है।

कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए और उनके वेतन को बढ़ाया जाए। हड़ताली कर्मचारियों ने एलान किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी वो हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। रोडवेज की हड़ताल से पंजाब के नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।