कंटीले तार लगाकर भारत और पंजाब के बीच सीमा न बनाएं केंद्र: सीएम मान

कंटीले तार लगाकर भारत और पंजाब के बीच सीमा न बनाएं केंद्र: सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह भारत और पंजाब सीमा पर कंटीली तारें न लगाएं।

उन्होंने 13 फरवरी को दिल्ली पहुंचने के लिए पंजाब के किसानों को हरियाणा में प्रवेश करने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा की गई बाड़बंदी के मद्देनजर यह अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह किसानों के साथ बैठकर बात करें। उनकी जायज मांगों को स्वीकार करें।

पंजाब के किसान देश का पेट भरते हैं। हमसे इतनी नफरत मत करो। बड़ी हत्याएं मत करो। कंटीले तार लगाकर भारत और पंजाब के बीच सीमा ना बनाएं।