जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में शनिवार तड़के सेना के जवानों ने अपने शिविर के निकट संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दरहाल इलाके में स्रोथा मोरहा गांव में हुई गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह को शिविर की ओर बढ़ते देखकर एक संतरी ने गोलियां चलाईं, जिसके बाद यह समूह निकटवर्ती गांव में भाग गया। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह राजौरी के शाहदरा शरीफ इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया लेकिन इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।