CAA लागू होने के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

केंद्र सरकार ने सोमवार को सीएए के नियमों की अधिसूचना जारी कर दी। इसके मद्देनजर पुलिस ने उत्तर पूर्व जिले में 43 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है।इनमें सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, भजनपुरा, खजूरी खास और सीमापुरी शामिल हैं।

दिल्ली में 31 डिग्री पहुंचा पारा, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने दस्तक दे दी है। बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस साल मार्च में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दिल्ली जल बोर्ड: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बोरवेल प्रबंधन को लेकर दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) सभी बोरवेल के प्रबंधन के लिए एक दिशानिर्देश जारी करेगा जिनमें उन्हें सील करना शामिल होगा। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में केशोपुर मंडी स्थित बोरवेल में गिरकर एक व्यक्ति के मरने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नया दिशानिर्देश जारी किया जाएगा।… Continue reading दिल्ली जल बोर्ड: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बोरवेल प्रबंधन को लेकर दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे

दिल्ली में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत, शव बाहर निकाला गया

दिल्ली जल बोर्ड के एक जलशोधन संयंत्र में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिये लगभग 12 घंटे तक बचाव अभियान चलाये जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी।

व्यक्ति का शव बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है।

व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे बेहद दुख के साथ यह खबर साझा करनी पड़ रही है कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति को बचाव दल ने मृत पाया है। वह बोरवेल रूम में कैसे घुसा, बोरवेल के अंदर कैसे गिरा- इसकी जांच पुलिस करेगी। मैं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने कई घंटों तक चले बचाव अभियान में व्यक्ति को बचाने का हर संभव प्रयास किया।’’

पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में शनिवार देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र के बोरवेल में एक व्यक्ति गिर गया है। इसके बाद व्यक्ति को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की टीम के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया।

आतिशी ने केशोपुर जल शोधन संयंत्र का दौरा किया, जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया

जल मंत्री आतिशी ने रविवार को केशोपुर में दिल्ली जल बोर्ड के जल शोधन संयंत्र का दौरा किया जहां एक व्यक्ति 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री को घटनास्थल पर तैनात दलों ने बचाव अभियान की जानकारी दी।

आतिशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने दिल्ली में सभी बोरवेल का अगले 48 घंटे में निरीक्षण करने का आदेश दिया है और इस एसटीपी (सीवेज शोधन संयंत्र) के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि जब बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे तो बोरवेल के आसपास का हिस्सा पूरी तरह बंद था और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस बोरेवल में व्यक्ति गिरा, उसके आसपास का हिस्सा पूरी तरह बंद था। बचाव अभियान चला रहे कर्मियों ने दरवाजे तोड़े और फिर अंदर प्रवेश किया। बोरवेल में बच्चा नहीं बल्कि एक वयस्क पुरुष गिरा है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। इलाके में प्रवेश करना संभव नहीं था या उसमें जाने की किसी को अनुमति भी नहीं थी। बहरहाल, पुलिस इसकी जांच कर रही है।’’

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली दमकल सेवा के दल बचाव अभियान में लगे हैं।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘‘विकासपुरी पुलिस थाने में रात को पीसीआर को एक कॉल आयी कि एक व्यक्ति केशोपुर जल बोर्ड के कार्यालय में बोरवेल में गिर गया है।’’

दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जताई बारिश की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Delhi: 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में रविवार यानि आज एक बड़ा हादासा हुआ है। यहां दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के एक बोरवेल में बच्चा गिर गया है। उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौजूद है।

दिल्ली के सीलमपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि हमला रात 8:45 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि अरबाज और आबिद (उम्र 25 से 30 वर्ष) को कई गोलियां लगीं। अधिकारी ने बताया कि दोनों को नजदीकी अस्पताल… Continue reading दिल्ली के सीलमपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या

मैं केंद्र सरकार के खिलाफ अकेला लड़ रहा हूँ….केजरीवाल ने दिल्ली में इन नारों के साथ बजाया चुनावी बिगुल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को “संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुश हाल” नारे के साथ AAP के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। AAP सुप्रीमो ने अखिल भारतीय ब्लॉक उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया और दिल्ली के नागरिकों से कहा कि वे उनकी लड़ाई में उन्हें अकेला न छोड़ें।… Continue reading मैं केंद्र सरकार के खिलाफ अकेला लड़ रहा हूँ….केजरीवाल ने दिल्ली में इन नारों के साथ बजाया चुनावी बिगुल

जानिए कौन है काला जठेड़ी? जो लेडी डॉन से करने जा रहा शादी?

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका काला जठेड़ी अपनी गर्लफ्रेंड अनुराधा से शादी रचाने जा रहा है। अनुराधा अपराध जगत में लेडी डॉन और रिवाल्वर रानी के नाम से मशहूर थी। शादी के लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की द्वारका कोर्ट से कस्टडी पैरोल मिली… Continue reading जानिए कौन है काला जठेड़ी? जो लेडी डॉन से करने जा रहा शादी?