आज से संसद में बजट सत्र शुरू हो रहा है। ये बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। बताए बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, वहीं दूसरा चरण 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। बताते चले 66 दिन लंबे इस बजट सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी।
आज आपको बताए सबसे पहले देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को अभिभाषण देंगी। इसके बाद देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Economic Survey को पेश करेंगी। बता दें आज सुबह 11 बजे बजट सत्र शुरू होगा।