BSF ने पंजाब में घुसपैठ की 3 कोशिशों को किया नाकाम

bsf

पंजाब बॉर्डर पर शुक्रवार को 3 बार घुसपैठ की कोशिश की गयी परन्तु BSF के द्वारा ये कोशिश नाकाम कर दी गयी
पहली घुसपैठ दाओके चौकी के करीब रात 10 बजे ड्रोन मूवमेंट दिखी। गश्त कर रहे BSF के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। कुछ मिनटों में ही ड्रोन की आवाज बंद हो गई। इसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। ड्रोन खेतों में गिरा मिला। यह 8 प्रोपेलर वाला ऑक्टा-कॉप्टर डीजेआई मैट्रिस है, जिसे पाकिस्तानी तस्कर सरहद पर तस्करी करते हैं।

दूसरी घुसपैठ पंजगराई चौकी के करीब गस्त के दौरान BSF के जवानों को रात 10 बजे के बीच अमृतसर सेक्टर में पंजगराई चौकी में ड्रोन मूवमेंट की आवाज सुनी। जिसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद ड्रोन वापस लौट गया। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

तीसरी घुसपैठ पठानकोट सेक्टर में फरईपुर चौकी के करीब गश्त कर रहे जवानों ने थर्मल कैमरे की मदद से दो घुसपैठियों को देखा। ये पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकी फरईपुर के करीब थे। बॉर्डर पर बटालियन 121 के जवान गश्त पर थे। जवानों ने सतर्कता के लिए फायरिंग शुरू कर दी। इससे उन्हें वापस लौटना पड़ा और घुसपैठ की कोसिस को नाकाम कर दिया।