दिल्ली और पंजाब के लिए कैंडिडेट के नाम पर मंथन आज, केजरीवाल के घर AAP हाईकमान की मीटिंग

दिल्ली और पंजाब के लिए कैंडिडेट के नाम पर मंथन आज, केजरीवाल के घर AAP हाईकमान की मीटिंग

देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन पर मंथन कर रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आज AAP की सर्वोच्च इकाई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक बुलाई है।

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन के आखिरी पड़ाव पर है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आज AAP की सर्वोच्च इकाई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में दिल्ली पंजाब और हरियाणा में लोकसभा सीटों के लिए पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। आम आदमी पार्टी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और असम में लोकसभा चुनाव लड़ रही है।

जबकि इंडिया ब्लॉक के तहत कुछ राज्यों में कांग्रेस के साथ उसने गठबंधन किया है। दिल्ली के साथ लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली शामिल है।

इस तरह गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी को हरियाणा में से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट मिली है, तो वहीं, गुजरात में भरूच और भावनगर लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी के हिस्से आई हैं।

AAP ने बोटाद के विधायक उमेश मकवाना को भावनगर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है, तो डेडियापाडा से विधायक चैत्र बसवा को भरूच लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।