भाजपा सबसे ज्यादा संविधान को मानती है, जबकि कांग्रेस ने बाबा साहेब के बनाए सविंधान को पैरो तले रौंदा: अनिल विज

भाजपा सबसे ज्यादा संविधान को मानती है, जबकि कांग्रेस ने बाबा साहेब के बनाए सविंधान को पैरो तले रौंदा: अनिल विज

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान ‘सबकी इनकम बराबर कर देंगे’ पर जबरदस्त कटाक्ष करते हुए कहा कि “पहले मेरी और राहुल गांधी की इन्कम बराबर करवा दो, बाकि की जब ये (कांग्रेस) करेंगे तो कर दे, क्योंकि मै भी तो दिन रात मेहनत करता हूँ इसलिए हम दोनों (अनिल विज-राहुल गांधी) की इन्कम बराबर कर दो। विज ने हँसते हुए कहा कि अब राहुल गांधी क्या सोचते है और क्या करते है, “looking London Taking Tokyo” वाली बात है।

भाजपा का घोषणा पत्र बाबा साहेब के जन्मदिवस पर हुआ जारी: विज

आज पत्रकारों द्वारा विज से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी का कहना है कि भाजपा संविधान बदलने की साज़िश रच रही है। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे ज्यादा संविधान को मानती है क्योंकि भाजपा का घोषणा पत्र तब जारी हुआ जिस दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस था और ये (कांग्रेस) बात संविधान की करते है जिन्होंने बाबा साहेब के बनाए सविंधान को पैरो तले रौंदा।

कांग्रेस के मुँह से संविधान की बाते करना अच्छा नहीं लगता: विज

विज ने फिर दोहराया कि इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई और सारे मौलिक अधिकारों को कुचल दिया। उन्होंने कहा कि कई महीने लाखों लोगो को जेल में डाल कर रखा और चुनी हुई सरकारों को धारा 356 लगाकर ऐसे तोड़ा जैसे बच्चा खिलोने तोड़ता है। विज ने कहा कि इनके (कांग्रेस) मुँह से संविधान की बाते करना अच्छा नहीं लगता। विज ने कहा कि अगर संविधान की बात करनी है तो सबसे पहले जहाँ भी इंदिरा गांधी की तस्वीर हैं, उसे हटाए, तब मानेंगे कि ये संविधान को मानते है।

विज ने हुड्डा को भी ददिया करारा जवाब

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने तंज कसा है और कहा है कि “आधी लचर आधी लाचार और पूरी बेकार है भाजपा सरकार”। इस पर अनिल विज ने हुड़्डा पर बरसते हुए विज ने कहा कि बिल्कुल ठीक कह रहे है हुड़्डा साहेब। जो कुछ भी इन्होने पिछले राज में किया था इनको उसी दिन उठाकर अंदर कर देना चाहिए था और अगर कर देते तब इनको पता लगता कि कितनी सफल और पावरफुल सरकार है।

गलत काम करने वालों को छोड़ती नहीं है भाजपा सरकार: विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था दुष्यंत के खिलाफ अगर कोई शिकायत आती है तो जांच करवाएंगे। जिसके जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा था कि ये भी जांच हो कि नारायणगढ़ में माइनिंग कौन कर रहा है इस सवाल पर विज ने कहा कि मुझे पता नहीं कौन किसके बारे में कह रहा है। ये प्रजातंत्र है सबको कहने का अधिकार है। लेकिन अगर कही पर भी अंदर या बाहर वाले ने कोई गलत काम किया होगा, तो भाजपा उसे छोड़ती नहीं है क्योंकि ये नरेन्द मोदी की नीति है।