हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके खिलाफ कांग्रेस के चेतराम मैदान में हैं।

अनिल शर्मा मंडी और सतपाल सिंह सत्ती उना से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में सिंगल फेज में 12 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे।