BJP National Executive Meeting: 2024 को लेकर BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, PM मोदी रहेंगे मौजूद

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होने वाली है। शाम 4 बजे दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेशन सेंटर में दो दिवसीय ये बैठक शुरू होगी। बैठक में PM मोदी, 35 केंद्रीय मंत्री, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, 37 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। पार्टी महासचिव के मुताबिक दोपहर बाद बैठक से पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें कार्यकारिणी में पेश किए जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्षीय भाषण तो समापन पीएम मोदी के संबोधन से होगा।

वहीं, पीएम मोदी आज दिल्ली में मेगा रोड शो करने वाले हैं। बीजेपी इस रोड शो के जरिए 2024 के मिशन की शुरूआत करने वाली है। वही बताए आपको भाजपा कार्यकर्ता संसद मार्ग पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत करेंगे। संसद मार्ग से सभास्थल एनडीएमसी सेंटर तक पीएम का रोड शो होगा। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक कुछ रास्तें बंद रहेंगे।