भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और लोग चुनाव में उसे सबक सिखाएंगे।

वह नारनौल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों पर निशाना साधा।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। चुनाव के छठे चरण में 25 मई को हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

हुड्डा शुक्रवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने गए कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह के साथ थे।

एक बयान के मुताबिक, हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अग्निपथ योजना लागू करके युवाओं से देश की सेवा करने और बलिदान देने का अधिकार भी छीन लिया।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधाते हुए कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के बजाय लाठियां और गोलियां दी गईं। युवाओं को शिक्षा और रोजगार देने के बजाय बेरोजगारी दी गई।