हरियाणा BJP के संगठन में बड़ा विस्तार, प्रदेशाध्यक्ष OP Dhankar ने सौंपी जिम्मेदारी

हरियाणा बीजेपी ने अपने संगठन में बड़ा विस्तार किया है। प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने 2024 विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर ये संगठन में विस्तार किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता को प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, सुनीता दांगी को हरियाणा महिला भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोहतक की रेनू डाबला और यमुनानगर के ईश्वर पलाका को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने साथ ही में 5 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  और 4 जिला प्रभारी भी बनाए है।