पंजाब में मान सरकार का बड़ा फैसला, 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन किया जारी

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के कच्चें अध्यापकों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल,पंजाब सरकार ने 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विट करके दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा है कि एक खुशखबरी सांझा कर रहा हूं.. अध्यापकों को पक्का करने का फैसला अध्यापक दिवस वाले दिन लिया था…वो पूरा हो गया है। लगभग 9 हजारे कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है… .अब बाकियों के लिए काम करेंगे…वादे मुताबिक 36 हज़ार को पक्का करेंगे।