दिलरोज मर्डर केस में लुधियाना कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी महिला को सुनाई फांसी की सजा

लुधियाना में ढाई साल की बच्ची को जिंदा दफनाने वाली आरोपी पड़ोसन महिला नीलम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। बता दें कि आरोपी महिला ने बच्ची दिलरोज को पहले किडनैप किया जिसके बाद गड्‌ढा खोदकर उसे जिंदा दफना दिया, जिस कारण बच्ची की मौत हो गई।

आरोपी को फांसी की सजा होने के बाद दिलरोज के माता-पिता ने न्यायपालिका का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से न्यायलय के प्रति लोगों का विश्वास और भी ज्यादा मजबूत हुआ है।