पंजाब में AAP को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में AAP को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से आम आदमी पार्टी के इकलौते लोक सभा सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हाे गए हैं। इससे पहले कल ही पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर सुनील जाखड़ भी साथ मौजूद हैं।

जालंधर से उपचुनाव में जीत की थी हासिल

सुशील कुमार रिंकू ने मई 2023 के दौरान हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह 57 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीत गए थे। सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

शीतल अंगुराल ने 2022 विधानसभा चुनाव में सुशील कुमार रिंकू को हराया था। हालांकि इस हार के बाद रिंकू आप में शामिल हो गए थे। शीतल अंगुरल जालंधर पश्चिम सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंगुराल पेशे से राजनीतिज्ञ है और दो साल पहले ही चुनावी राजनीति में हाथ आजमाया था।