यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में STF की बड़ी कारवाई, नीरज यादव को किया गिरफ्तार

यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में STF की बड़ी कारवाई, नीरज यादव को किया गिरफ्तार

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के बाद बवाल मच गया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार को परीक्षा रद्द करना पड़ा।

अब पेपर लीक मामले में शामिल लोगों को UP STF पकड़ने में लगी है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के पेपर लीक मामले में STF ने नीरज यादव को अरेस्ट किया है।

वो बलिया जिले का रहने वाला है। इस मामले में उसके पिता हरेराम यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को फांसी की सजा हो जाए, ऐसा बेटा मर जाए।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो उसके गार्जियन नहीं है। उसकी वजह से प्रतिष्ठा चली गई। बता दें, करीब 48 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

हालांकि, पेपर लीक की खबर सामने आते ही यूपी के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन होना शुरू हो गया था। जिसके बाद यूपी सरकार ने परीक्षा पुनः करवाने का फैसला लिया।