ऑक्शन में 72 खिलाडियों पर लगी बोली, सभी 10 टीमों ने लुटाए कुल 230 करोड़ रुपये

ऑक्शन में 72 खिलाडियों पर लगी बोली, सभी 10 टीमों ने लुटाए कुल 230 करोड़ रुपये

आईपीएल 2024 का ऑक्शन कल दुबई के कोका कोला कोला एरीना में आयोजित करवाया गया था। इस मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई।

ऑक्शन ने कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया है। इस ऑक्शन के लिए 332 खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनलाइज की गई थी। लेकिन सभी 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट ही खाली थे।

जिसमें से टीमों ने कुल 72 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाईं। जिसमें 30 प्लेयर विदेशी रहे। सभी 10 टीमों ने इन 72 खिलाड़ियों पर 230 करोड़ और 45 लाख रुपये खर्च किए।

इस ऑक्शन में 8 टीमों ने अपने 25-25 खिलाड़ियों का कोटा पूरा कर लिया। लेकिन कोलकाता की टीम में सिर्फ 23 और राजस्थान की टीम में 22 ही प्लेयर हैं।

इस बार ऑक्शन में चेन्नई ने 6, दिल्ली ने 9, गुजरात ने 8, कोलकाता ने 10, लखनऊ ने 6, मुंबई ने 8, पंजाब ने 8, राजस्थान ने 5, बेंगलुरु ने 6 और हैदराबाद ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा।

इस ऑक्शन में पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके करुण नायर को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। मनीष पांडे भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें केकेआर ने खरीद लिया।

कैसा रहा सभी टीमों का ऑक्शन?

चेन्नई सुपर किंग्स

रचिन रवींद्र (1.80 करोड़), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़), डेरिल मिचेल (14 करोड़), समीर रिजवी (8.40 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़), अवनीश राव (20 लाख)

मुंबई इंडियंस

गेराल्ड कोएत्जी (5 करोड़), दिलशान मदुशंका (4.60 करोड़), श्रेयस गोपाल (20 लाख), नुवान तुषारा (4.8 करोड़), नमन धीर (20 लाख), अंशुल कम्बोज (20 लाख), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़), शिवालिक शर्मा (20 लाख)

कोलकाता नाइट राइडर्स

केएस भरत (50 लाख), चेतन सकारिया (50 लाख), मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़), अंगकृष रघुवंशी (20 लाख), रमनदीप सिंह (0 लाख), शेरफेन रदरफोर्ड (1.5 करोड़), मनीष पांडे (50 लाख), मुजीब उर रहमान (2 करोड़), गस एटकिंसन (1 करोड़), साकिब हुसैन (20 लाख)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

अल्जारी जोसेफ (11.50 करोड़), यश दयाल (5 करोड़), टॉम करन (1.5 करोड़), लॉकी फर्ग्यूसन (2 करोड़), स्वप्निल सिंह (20 लाख), सौरव चौहान (20 लाख)

सनराइज़र्स हैदराबाद

ट्रेविस हेड (6.80 करोड़), वानिंदु हसारंगा (1.50 करोड़), पैट कमिंस (20.50 करोड़), जयदेव उनादकट (1.6 करोड़), आकाश सिंह (20 लाख), जथावेध सुब्रमण्यन (20 लाख)

गुजरात टाइटंस

अजमतुल्लाह उमरजई (50 लाख), उमेश यादव (5.80 करोड़), शाहरुख खान (7.40 करोड़), सुशांत मिश्रा (2.20 करोड़), कार्तिक त्यागी (60 लाख), मानव सुथार (20 लाख), स्पेंसर जॉनसन (10 करोड़), रॉबिन मिंज (3.6 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स

रोवमैन पॉवेल (7.40 करोड़), शुभम दुबे (5.80 करोड़), टॉम कोहलर कैडमोर (40 लाख), नांद्रे बर्गर (50 लाख), आबिद मुश्ताक (20 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स

हैरी ब्रूक (4 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (50 लाख), रिकी भुई (20 लाख), कुमार कुशाग्र (7.20 करोड़), रसिक सलाम डार (20 लाख), झाय रिचर्डसन (5 करोड़), सुमित कुमार (1 करोड़), शाई होप (75 लाख), स्वास्तिक चिकारा (20 लाख)

लखनऊ सुपर जायंट्स

शिवम मावी (6.40 करोड़), अर्शिन कुलकर्णी (20 लाख), एम. सिद्धार्थ (2.4 करोड़), एश्टन टर्नर (1 करोड़), डेविड विली (2 करोड़), मोहम्मद अरशद खान (20 लाख)

पंजाब किंग्स

हर्षल पेटल (11.75 करोड़), क्रिस वोक्स (4.20 करोड़), आशुतोष शर्मा (20 लाख), विश्वनाथ प्रताप सिंह (20 लाख), शशांक सिंह (20 लाख), तनय त्यागराजन (20 लाख), प्रिंस चौधरी (20 लाख), राइली रूसो (8 करोड़)