भारत जोड़ो यात्रा की दिल्ली में एंट्री, शाम 4:30 बजे लालकिले पर समाप्त होगी यात्रा…

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शनिवार को दिल्ली में एंट्री हो गई। यात्रा को आज 108 दिन हो गए हैं। राहुल ने अब तक 3 हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। आज इस यात्रा में साउथ सुपरस्टार कमल हासन भी शामिल होंगे। दिल्ली कांग्रेस विंग के मुताबिक, यात्रा एक दिन में 23 किमी का सफर तय करेगी और शाम साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक रहेगा। शनिवार रात से भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के रेस्ट पर रहेगी। इसके बाद 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश से दोबारा शुरू होगी। इस दौरान यात्रा तीन जिलों को कवर करेगी। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से भारत जोड़ो यात्रा एंट्री उत्तर प्रदेश में होगी। इसके बाद 4 जनवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 जनवरी को कैराना से होकर दूसरे चरण में हरियाणा के सोनीपत में एंट्री करेगी।इसके बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी।