भगवंत मान ने ली पंजाबी भाषा में पंजाब के CM पद की शपथ, जानें शपथ समारोह की खास बातें..

पंजाब के नए मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं इस दौरान मंच पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को सीएम पद की शपथ दिलाई है। वहीं भगवंत मान ने शपथ पंजाबी भाषा में ली। बता दें कि क्रम के हिसाब से 25 वें और नेता के तौर पर 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने शपथ ली है।

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम पद की शपथ ली है, वहीं भगवंत मान ने शपथ लेने के बाद भाषण दिया और अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा किया, मान ने कहा कि जो लड़ाई भगत सिंह ने लड़ी थी वही लड़ाई आम आदमी पार्टी भी लड़ रही है।

मान ने आगे कहा कि पंजाब के कोने- कोने से भगत सिंह के गांव आए लोगों का मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, दिल्ली की कैबिनेट यहां बैठी है। सीएम केजरीवाल डिप्टी सीएम आए हैं। यहां पंजाब के विधायक भी बैठें है। गांव खटकर कला के लिए सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये गांव मेरे लिए नया नहीं है, मैं यहां बहुत बार आया हूं।  आप का जनता ने साथ दिया। कई जन्म लेने पड़ेंगे, जनता के इस प्यार को उतारने के लिए।

वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार बनने पर बधाई दी है।

इसी के साथ भगवंत मान को AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बधाई भी दी है।

बॉलीवुड से भी आम आदमी पार्टी को बधाई मिली है, बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी है।