Bhagwant Mann  दिल्ली से लौटे पंजाब, बोले- ‘महलों’ में नहीं स्वतंत्रता सेनानियों के गावों में लेंगे शपथ…

भगवंत मान दिल्ली से वापिस लौटे पंजाब,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने गए थे भगवंत मान, वहीं इस दौरान मान ने केजरीवाल के पैर छुए और उनके गले भी लगे।

साथ ही भगवंत मान ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी मुलाकात की और उनके पैर छुने के साथ-साथ उनके गले भी लगे।

वहीं दिल्ली से लौटे भगवंत मान ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है और मान ने बताया कि वह शपथ किसी ‘महलों’ में नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों में लेंगें, वहीं उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी के साथ भगवंत मान ने कहा हम 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव में उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में शपथ लेंगे।