Jammu Kashmir: G-20 बैठक से पहले जवानों ने LOC पर घुसपैठिए को किया ढेर

जम्मू कश्मीर में जी-20 की बैठक होने वाली है उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। सीमापार से घुसपैठ कर भारतीय इलाके में आए घुसपैठिए को जवानों ने ढेर कर दिया। वहीं, जवानों को इसके पास से कई चीजें बरामद हुई है। इस घटना के बाद नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

पुंछ के मेंढर एलओसी पर शनिवार सुबह सेना के जवानों ने हलचल देखी इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बाद में भारतीय इलाके में जवानों को हलचल दिखी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक घुसपैठिया मार गिराया।

मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए घुसपैठिए के पास से नशे की खेप बरामद हुई है। अब उसकी पहचान और अन्य कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।