बठिंडा: PWD अधिकारी से जबरन जलवाई थी पराली, CM मान के आदेश पर दो किसान गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व सरकार राज्य में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सख्त है साथ ही सरकार लगातार पराली ना जलाने के लिए किसानों से अपील भी कर रही है। इसी कड़ी में दो किसानों को गिरफ्तार भी किया गया है।

बठिंडा के गांव बुर्ज महमा में किसानों ने पीडब्लयूडी के एक अधिकारी को बंधक बनाकर उनसे जबरन पराली जलवाई थी जिस मामले में पुलिस ने नामजद नौ किसानों में से दो की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है बाकी सात किसानों की तालाश में जुटी हुई है बताया जा रहा है कि यह सभी किसान भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर से जुड़े हुए हैं।

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि नामजद सभी किसानों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि बीते तीन नवंबर को पीडब्लयूडी के एसडीओ अपने साथियों के साथ यहां किसानों से पराली ना जलाने की अपील और उन्हें इस संबंध में जागरूक करने पहुंचे थे जहां इन किसानों ने उन्हें बंधक बनाकर उनसे जबरदस्ती पराली जलवाई थी जिस घटना के बाद इसका वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों पर थाना नेहियांवाला पुलिस ने नौ किसानों की पहचान कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया और यह गिरफ्तारियां हुई हैं।