AUS Open 2022: राफेल नडाल ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर रचा इतिहास, जीता करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम

राफेल नडाल ने रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीता। वह अब दुनिया में सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फेडरर और जोकोविच के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम दर्ज है।

Image

स्पेन के 35 साल के नडाल ने इसके साथ ही पुरुष एकल में सर्वाधिक 21 ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया। छठे वरीय नडाल ने पहले दो सेट गंवाने के बाद रूस के दूसरे वरीय मेदवेदेव को पांच घंटे और 24 मिनट चले मुकाबले में हराया।

Image

पांचवें और निर्णायक सेट में नडाल 5-4 के स्कोर पर जब चैंपियनशिप जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तो मेदवेदेव ने उनकी सर्विस तोड़ दी। उन्होंने हालांकि अपनी अगली सर्विस पर ऐसी कोई गलती नहीं की। यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन का दूसरा सबसे अधिक समय चला फाइनल है। इससे पहले 2012 में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने नडाल को पांच सेट चले मुकाबले में पांच घंटे और 53 मिनट में हराया था।

Image

नडाल के नाम अब रोजर फेडरर और जोकोविच से एक अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब दर्ज है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले इन तीनों के नाम समान रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब थे।

Image