जनता तलाश रही विकल्प, इंडिया गठबंधन के रूप में होगी तलाश पूरी -अनुराग ढांडा

जनता तलाश रही विकल्प, इंडिया गठबंधन के रूप में होगी तलाश पूरी -अनुराग ढांडा

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के हो रहे विरोध को जायज ठहराया है। ढांडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धरातल पर जाने की बजाय एक नरेटिव बनाकर चुनाव लड़ रही है। जबकि हकीकत में आज आम आदमी केंद्र और राज्य कि बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान है। इसीलिए उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध का बिगुल बजा दिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का विरोध में जनता का पूरा साथ देगी।

परेशान जनता तलाश रही विकल्प

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी चुनाव को जीतने के लिए साम, धाम, दंड, भेद की जो भी रणनीति अपना लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध होना है। जनता इसे परेशान है। आज देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, इलेक्टरल बॉन्ड से भी बीजेपी की हकीकत सामने आ गई है। इस बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा। जबकि इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगा।

सही समय पर होगी प्रत्याशियों की घोषणा

हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने के सवाल पर अनुराग ने कहा कि कांग्रेस सही समय आने पर सही प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। जैसे ही कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा होगी आम आदमी के पार्टी के कार्यकर्ता उनके पक्ष में प्रचार करेंगे।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की एक्ट्रेस हेमा मालिनी को लेकर दिए गए बयान पर अनुराग ढांडा ने कोई साफ प्रतिक्रिया नहीं दी। अनुराग ने कहा कि इस मसले पर रणदीप सिंह सुरजेवाला वाला अपना पक्ष रख चुके हैं और उनके व्यक्तिगत बयान को ही सही माना जाए। रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि उनके बयान के साथ छेड़छाड़ की गई है।

यह लोग ताऊ के लाल नहीं बल्कि बीजेपी के दलाल

जननायक जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए अनुराग ढांडा ने कहा कि यह लोग ताऊ के लाल नहीं बल्कि बीजेपी के दलाल है। जब भी विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास मत या विश्वास मत आता है तो यह लोग गैर हाजिर हो जाते हैं। ऐसे में जनता इन पर कैसे विश्वास करेगी। यह लोग वोट काटने के लिए चुनाव लड़ते हैं।