सैम पित्रोदा के बयान ने फिर खड़ा किया विवाद, कहा – पूर्व में लोग चीन जैसे दिखते हैं तो दक्षिण में अफ़्रीकी जैसे…..

सैम पित्रोदा के बयान ने फिर खड़ा किया विवाद, कहा - पूर्व में लोग चीन जैसे दिखते हैं तो दक्षिण में अफ़्रीकी जैसे…..

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने इस बयान में कहा पूर्व में रहने वाले लोग चीन जैसे और साउथ इंडिया में रहने वाले लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं। जिसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कहा कि हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम एक देश पर पकड़ बनाए रख सकते हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में हैं जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।

विरासत टैक्स पर भी दिया था विवादित बयान

इससे पहले पित्रोदा ने अमेरिका में प्रचलित विरासत टैक्स को लेकर दिए अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में, विरासत कर है। यदि किसी के पास 100 मिलियन अमरीकी डालर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 प्रतिशत अपने बच्चों को हस्तांतरित कर सकता है, 55 प्रतिशत सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प कानून है। पित्रोदा ने कहा था आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे उचित लगती है।