CM अशोक गहलोत का ऐलान, राजस्थान में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

अलवर जिले के मालाखेड़ा में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की कि हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपये का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। उन्होंने कहा, अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, उसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना लाएंगे। उन्होंने कहा- पहले इनकम टैक्स, ईडी से लोग डरते थे, अब ये खुद डरे हुए हैं। देश में लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो गई है। राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं। आजादी के बाद यह पहली भारत जोड़ो यात्रा है। पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। ERCP को हम किसी भी हालत में बंद नहीं करेंगे। इसे राष्ट्रीय योजना का दर्ज दिलाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में चल रही है। राहुल गांधी प्रदेश के लोगों से रूबरू होते हुए आगें बढते जा रहे है। राहुल के साथ कई दिग्गज नेता साथ चल रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर गई है।