Amritsar Blast मामले की पंजाब पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, DGP गौरव यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंजाब पुलिस ने अमृतसर ब्लास्ट मामले को सुलझा लिया है। इसी को लेकर गुरुवार यानि कि आज पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अहम जानकारियां भी दी। उन्होंने बताया कि, तीनों धमाकों के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि, गिफ्तार किए गए पांचों आरोपी के नाम आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह है। आजादवीर सिंह और अमरीक सिंह ने IED असेंबल किया था और बाकी तीन ब्लास्ट में शामिल थे। इस मामले को लेकर एक महिला से भी पूछताछ की जा रही है।

डीजीपी ने आगे बताया कि, ये विस्फोट कम क्षमता के थे। इनके लिए पोटाश यही अमृतसर से लिया गया था और तीन कंटेनरों का उपयोग किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। वहीं SIT बनाकर भी इसकी जांच की जाएगी।