Amritpal Singh Case: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नया CCTV फुटेज आया सामने, पहचान छिपाता दिख रहा है अमृतपाल ?

अमृतपाल सिंह को ढूंढने में पंजाब पुलिस लगी हुई है। बता दें आज कुरुक्षेत्र के उस घर के सामने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिस घर में 19 तारीख की रात को अमृतपाल रुका हुआ था। वहीं इस बीच पंजाब के IG सुखचैन सिंह गिल ने कहा है कि पुलिस अमृतपाल सिंह की खोज कर रही है। पुलिस ने बताया की एक महिला को भी हरिसात में लिया गया है। कहा जा रहा है अमृतपाल कुरुक्षेत्र में इस महिला के घर में रुका था और यह लोग बीते 2.5 साल से संपर्क में थे।