जल्द मिलेगी Ambala Depot को नई AC बसें, जानिए क्या होगा इनका रूट

अंबाला रोडवेज डिपो को जल्‍द ही एक सौगात मिलने जा रही है। लोगों की यात्रा सुविधाजनक बनाने के लिए, अंबाला डिपो को 4 नई बसें मिलेंगी। फिलहाल इन बसों को लेकर का रूट तय नहीं इसलिए बस के संचालन को लेकर रोडवेज ने रूट प्लान तैयार करना भी शुरु कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस का संचालन चंडीगढ़ से नई दिल्ली एयरपोर्ट तक किया जा सकता है। बस का किराया भी चंडीगढ़ से एयरपोर्ट के लिये चलने वाली लग्जरी बसों के हिसाब से ही तय किया जायेगा।

अंबाला डिपो के महाप्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि, डिपो के लिये यह पहला मौका होगा कि कोई लग्जरी एसी बस डिपो के बेड़े में शामिल हाे रही है। फिलहाल छावनी सहित सिटी बस अड्डे से रोजाना 176 बसें संचालित हो रही हैं। जिसमें छावनी से 130 से अधिक बसे चलती है। ये बसे चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर चलती हैं। अधिकांश बसें चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर चलती हैं। वहीं लखनऊ,जयपुर, कुल्लु-मनाली, कटरा, हरिद्वार आदि की तरफ भी बसों का संचालन हो रहा है।