सजा निलंबित होने के बाद बोले अमन अरोड़ा, कहा ‘सच्चाई की हुई जीत’ पार्टी नेतृत्व का भी अदा किया शुक्रिया

सजा निलंबित होने के बाद बोले अमन अरोड़ा, कहा ‘सच्चाई की हुई जीत’ पार्टी नेतृत्व का भी अदा किया शुक्रिया

अमन अरोड़ा को अपनी भाभी की पिटाई के आरोप में 2 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने सजा पर रोक लगाने के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की।

सजा के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में भी जनहित याचिका भी दायर की गई। संगरूर कोर्ट ने अरोड़ा को बड़ी राहत दी, फिलहार उनकी सजा पर 31 जनवरी तक रोक लगा दी गई है।

कोर्ट के फैसले के बाद अमन अरोड़ा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर में तिरंगा फहराने के लिए रवाना हो गए थे।

सजा निलंबित होने के बाद अमन अरोड़ा ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। इसके लिए अमन अरोड़ा ने पार्टी नेतृत्व का भी शुक्रिया अदा किया।