दूरदर्शन पर फ्री में किया जाएगा टीम इंडिया के सभी टी20 विश्व कप मैचों का प्रसारण

दूरदर्शन पर फ्री में किया जाएगा टीम इंडिया के सभी टी20 विश्व कप मैचों का प्रसारण

प्रसार भारती ने हाल ही में घोषणा की है कि वह पेरिस ओलंपिक और विंबलडन के साथ-साथ टीम इंडिया के सभी टी20 विश्व कप मैचों का प्रसारण दूरदर्शन पर करेगा।

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह घोषणा की। टी-20 विश्व कप के अलावा, दूरदर्शन कई प्रमुख वैश्विक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का प्रसारण करेगा।

इसमें पेरिस ओलंपिक खेल 2024 (26 जुलाई से 11 अगस्त), पेरिस पैरालंपिक खेल (28 अगस्त- 8 सितंबर), भारत बनाम जिम्बाब्वे (6 जुलाई से 14 जुलाई) और भारत बनाम श्रीलंका (27 जुलाई से 7 अगस्त) के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला और फ्रेंच ओपन 2024 (8 और 9 जून) और विंबलडन 2024 (13, 14 जुलाई) के महिला और पुरुष फाइनल का सीधा प्रसारण/स्थगित प्रसारण और मुख्य आकर्षण शामिल हैं।

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने टीम इंडिया के टी20 विश्व कप मैचों के प्रसारण की घोषणा की। इस दौरान टी20 विश्व कप के लिए एक विशेष गीत ‘जज्बा’ लॉन्च किया गया। इसे मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, दूरदर्शन के महानिदेशक कंचन प्रसाद और गौरव द्विवेदी के साथ मिलकर विशेष गान लॉन्च किया। सचिव ने मशहूर कथाकार नीलेश मिसरा की आवाज़ में गाए गए इस भव्य टी-20 कार्यक्रम का प्रोमो भी लॉन्च किया।

पिछले साल डीडी स्पोर्ट्स ने देश भर में कई बहु-खेल आयोजनों का निर्माण और प्रसारण किया। इसमें अस्तालक्ष्मी (उत्तर पूर्व के आठ राज्य) में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, तमिलनाडु में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, गोवा में राष्ट्रीय खेल, नई दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स का उद्घाटन संस्करण और गुलमर्ग और लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स शामिल थे।