आलिया भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू, Gal Gadot के साथ करेंगे फिल्म में काम

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण जैसी भारतीय एक्ट्रेस के बाद आलिया भी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। आलिया की हॉलीवुड मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

आलिया भट्ट जिस हॉलीवुड फिल्म में काम करने जा रही हैं उसका नाम- ‘Heart Of Stone’ है। इस फिल्म में Gal Gadot के साथ वो नजर आएंगी। टॉम हार्पर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

आलिया के इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। इसके अलावा आलिया ने भी इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आज आलिया के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।