राहुल गांधी ने पीएम मोदी साधा निशाना, कहा- वे बना रहे दो भारत, जहां न्याय दौलत का मोहताज

राहुल गांधी ने पीएम मोदी साधा निशाना, कहा- वे बना रहे दो भारत, जहां न्याय दौलत का मोहताज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर दो भारत बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दो भारत बना रहे हैं। जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है।

हर व्यक्ति को मिलना चाहिए न्याय

राहुल गांधी ने एक्स पर एक अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि यदि किसी बस या ट्रक ड्राइवर यो उबर, ओला वाले गलती से किसी को मार देते हैं तो उन्हें दस साल के लिए जेल भेज दिया जाता है। लेकिन अगर एक अमीर परिवार का 17 वर्षीय लड़का शराब के नशे में पोर्श कार चला रहा है और दो लोगों को मार देता है, तो उसे एक निबंध लिखने को लिए कहा जाता है।

नरेंद्र मोदी से पूछा गया कि क्या दो भारत बनाए जा रहे हैं। एक अमीर लोगों का और दूसरा गरीब लोगों का। उन्होंने जवाब दिया, ‘क्या मुझे सभी लोगों को गरीब बना देना चाहिए’। सवाल न्याय का है। अमीर और गरीब दोनों को न्याय मिलना चाहिए। सभी को न्याय मिलना चाहिए। यही कारण है कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।