लोकसभा की समीक्षा कर विधानसभा की रणनीति पर कांग्रेस करेगी मंथन

लोकसभा की समीक्षा कर विधानसभा की रणनीति पर कांग्रेस करेगी मंथन

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां शुरू कर दी है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस ने भी अब आगामी चुनाव को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी में चल रही गुटबाजी के चलते खुद पार्टी हाई कमान ने हरियाणा विधानसभा के चुनाव की कमान संभालनी शुरू कर दी है।

इसी के चलते हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश दीपक बावरिया ने दिल्ली में एक बैठक बुलाई है। दोपहर 3 बजे दिल्ली में होने वाली इस बैठक में पार्टी के हरियाणा से सभी लोकसभा उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

बावरिया खुद उनके साथ लोकसभा परिणामों की समीक्षा करेंगे इसके साथ ही वह विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।