जोशीमठ के बाद अब जम्मू कश्मीर के डोडा में भी आई मकानों में दरार, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम कारणों का पता लगाने में जुटी

जोशीमठ के बाद अब जम्मू कश्मीर के डोडा से भी मकानों में दरारें आने की खबर सामने आई है लोगों के अंदर दहशत जैसा माहौल है लोगों को डर है कि कहीं यहां भी जोशीमठ जैसा हाल न हो जाए। डोडा के SDM अतहर अमीन जरगर के अनुसार दिसंबर में सिर्फ एक मकान में दरार की खबर मिली थी लेकिन अब यह बढ़ रही है।

डोडा के नई बस्ती क्षेत्र में जिन 19 घरों में दरारें आई हैं उन घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि घरों में दरारें आने के कारण की जांच करने के लिए कुछ वैज्ञानिकों का दल यहां पहुंचा है। कुछ इमारतों को खाली कराया गया है। प्रशासन की पैनी नज़र है। वैज्ञानिकों की राय पर हमें भरोसा करना चाहिए।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने कहा सर्वेक्षण की टीम काम कर रही है। उन्होंने कुछ नमूने लिए हैं। हम कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”