अभिनेता विक्रम गोखले का निधन नहीं हुआ है। अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार देर रात यह जानकारी उनकी बेटी ने दी। उन्होंने विक्रम गोखले के निधन की खबरों को गलत बताया।
उन्होंने कहा, “पापा की कंडीशन अभी काफी क्रिटिकल है। डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी उनकी सलामती के लिए दुआएं करें।”
दरअसल, बुधवार देर रात विक्रम गोखले के निधन की खबरें आई थीं। इसके बाद, सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगीं।

बता दें कि विक्रम गोखले कल दोपहर कोमा में चले गये थे और उसके बाद से, वह रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं। वह वेंटिलेटर पर हैं। यह जानकारी उनकी पत्नी वृषली गोखले ने दी थी। विक्रम गोखले की पत्नी ने बताया कि वह 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्होंने कहा, “वह थोड़ा बेहतर हुए लेकिन फिर से उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। फिलहाल, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।”