आशिकी-3 का हुआ ऐलान, कार्तिक आर्यन होंगे हीरो, अनुराग बसु करेंगे निर्देशन

कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। भूल भुलैया 2 का सफलता के बाद उनके पास एक के बाद एक नई फिल्म झोली में आ रही है। कार्तिक ने हाल ही में साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान के साथ फिल्में साइन की हैं।

अब अनुराग बसु भी कार्तिक आर्यन को निर्देशित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक आर्यन ने अब आशिकी-3 साइन की है।

फिल्म अनुराग बसु द्वारा निर्देशित रहेगी। भूषण कुमार और मुकेश भट्ट द्वारा फिल्म को निर्मित किया जाएगा। लीडिंग लेडी की घोषणा जल्द की जाएगी।

आपको बताते चलें, कार्तिक जल्द ही शहजादा में दिखाई देंगे। जो कि एक विशाल मसाला एंटरटेनर है। इससे पहले कार्तिक को भूल भुलैया 2 में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और साल 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म रही थी।