साजिश के तहत आप कार्यकर्ताओं को बनाया गया निशाना, अनुराग ढांडा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

साजिश के तहत आप कार्यकर्ताओं को बनाया गया निशाना, अनुराग ढांडा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसे रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की थी।

जिसमें हरियाणा प्रदेशध्यक्ष सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई थी। आज इसी मामले को लेकर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि सिविल ड्रेस में अनजान लोगों को लाया गया था, जिनके हाथों में लकड़ी के डंडे थे, जो पुलिस के पास नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत आप कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया।

अनुराग ढांडा ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति काबू में थी, लेकिन फिर भी हरियाणा सरकार ने प्राइवेट गुंडों से आप कार्यकर्ताओं को पिटवाया।

जिसमें 54 कार्यकर्ताओं के सर फुटें और टांगे टूटी। अनुराग ढांडा ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि पूरे मामले की नयायिक जांच करवा कर स्थिति स्पष्ट करें।