मानव तस्करी से जुड़े मामलो पर AAP सांसद विक्रमजीत साहनी का बयान

पंजाब सरकार ने मानव तस्करी से जुड़े मामलों की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया है। आप के सांसद विक्रमजीत साहनी ने इसके लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का धन्यवाद किया है।

उन्होंने बताया कि, विदेशों में फंसी महिलाओं की सहायता के लिए तीन देशों में चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। सांसद ने बताया कि, अब SIT के गठन के बाद ऐसे मामलों में कमी आएगी।

बता दें कि, ओमान में फंसी बड़ी संख्या में भारतीय महिलाओं को सांसद विक्रमजीत साहनी ने वहां से भारत लाने में मदद की थी।