आप नेता आतिशी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली जल संकट को लेकर 4 दिनों से हैं भूख हड़ताल पर

आप नेता आतिशी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली जल संकट को लेकर 4 दिनों से भूख हैं हड़ताल पर

दिल्ली जल संकट को लेकर अनशन पर बैठी आप नेता आतिशी की तबयीत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी 21 जून से जंगपुरा के भोगल में अनशन पर बैठी थीं।

हरियाणा दे पानी ये है मांग

बता दें कि आतिशी हरियाणा से दिल्ली के लिए पूरे पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठी हैं। हरियाणा से संधि के तहत 613 mgd पानी भेजना होता है। आतिशी की दावा है कि हरियाणा सरकार केवल 513 mgd पानी ही भेज रहा है। इससे कारण दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि आतिशी ने कई दिन से कुछ नहीं खाया है। उनका शुगर लेवल गिर रहा है।कीटोन बढ़ रहा है और ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। वह अपने लिए नहीं लड़ रही हैं, वह दिल्ली के लोगों के लिए, पानी के लिए लड़ रही हैं। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होनी की सलाह दी थी। वहीं, अब उन्हें एडमिट किया गया है।