लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद AAP ने दिल्ली में बुलाई बैठक

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद AAP ने दिल्ली में बुलाई बैठक

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज दिल्ली के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम 5 बजे राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री के आवास पर होगी। सूत्रों के अनुसार, पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर चर्चा करेगी। इस बैठक में आतिशी, संजय सिंह, गोपाल राय और संदीप पाठक समेत AAP के शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे।

दिल्ली में आप को नहीं मिली एक भी सीट

इंडिया ब्लॉक के साथ गठबंधन करने वाली AAP ने लोकसभा चुनावों में पंजाब में तीन सीटें हासिल कीं, जिससे 2019 के लोकसभा चुनावों में उसके प्रदर्शन में थोड़ा सुधार हुआ, 2019 में पंजाब में उसे केवल एक सीट मिली थी। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इसे लेकर ही चर्चा की जा सकती है।