AAP में शामिल हुए जोगिंदर मान, अरविंद केजरीवाल ने कराया पार्टी में शामिल, राघव चढ्ढा ने ट्वीट कर दी जानकारी…

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जोगिंदर सिंह मान, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में शामिल कराया।

जोगिंदर सिंह मान ने शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और आज उन्होनें आम आदमी पार्टी को शामिल कर लिया है।

“मान के पार्टी में शामिल होने से पार्टी की इकाई को बढ़ावा मिलेगा”

पंजाब सह प्रभारी राघव चढ्ढा ने ट्वीट कर लिखा कि अरविंद केजरीवाल से प्रेरित होकर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और 3 बार के विधायक रह चुके जोगिंदर सिंह मान ने अपने कांग्रेस से 50 साल के पुराने नाते को खत्म कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। चढ्ढा ने साथ ही लिखा कि एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्परेशन के अध्यक्ष भी थे जोगिंदर सिंह मान और उनके शामिल होने से पंजाब में पार्टी की इकाई को बहुत बढ़ावा भी मिलेगा।