AAP ने पंजाब से दो राज्यसभा उम्मीदवारों के तय किए नाम

आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा सदस्य के तौर पर पदमश्री अवार्ड से सम्मानित दो नामों का एलान किया है। जिसमें वातावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलबीर सिंह सींचेवाल और पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम शामिल है। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणी की है।

शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने शाहकोट के गांव सीचेवाल में संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होनें संत सीचेवाल के कामों की जमकर तारीफ की थी इसके बाद से ही संत सीचेवाल के नाम पर मुहर लगने की चर्चाएं शुरु हो गई थी।