AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को कुरुक्षेत्र में करेंगे रैली…

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 29 मई को हरियाणा दौरे पर रहेंगे।

वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल एक रैली भी करेंगे। जिसकी तैयारियां जोरो से चल रही है। बता दें कि हरियाणा में जून में नगर निकाय चुनाव होने हैं और 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरो पर हैं।