AAP का मिशन हरियाणा, केजरीवाल ने कहा- हमारे पास दुनिया का बेस्ट टैलेंट, अगर 130 करोड़ लोग एकजुट हो जाए तो…

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज हरियाणा दौरे के दौरान हिसार पहुंचे। वहीं इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश आजादी का 75 साल का जश्न मना रहा है। लेकिन भारत दुनिया का नंबर-वन देश क्यों नहीं बन पाया।

भारत अमीर देश क्यों नहीं है। भारत की बहुत बड़ी आबादी गरीब क्यों है। सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा क्यों नहीं मिलती। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत में सबसे इंटेलिजेंट लोग हैं। दुनिया की कंपनियों के टॉप पर भारतीय हैं फिर भी हम पीछे क्यों हैं। भारत में नदियां, समुद्र, पहाड़, जड़ी-बूटी सबकुछ है। भारत में बहुत योग्य लोग हैं।

अगर 130 करोड़ लोग एकजुट हो जाए तो भारत को नंबर-वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है। हम भारत को नंबर वन देश बनाने में जुटे हैं। देश के कोने-कोने में जाएंगे और लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी लोग भारत को नंबर वन देश देखना चाहते हैं, वह सभी लोग इस मुहिम से जुड़िए। 9510001000 पर मिस्ड कॉल करके आप जुड़ सकते हैं।