AAP उम्मीदवार संत बलबीर सिंह सीचेवाल और समाज सेवी विक्रमजीत साहनी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया

AAP उम्मीदवार संत बलबीर सिंह सीचेवाल और समाज सेवी विक्रमजीत साहनी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया

पंजाब से आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए बनाए गए उम्मीदवार संत बलबीर सिंह सीचेवाल और समाज सेवी विक्रमजीत साहनी को निर्विरोध चुन लिया गया हैं।

वहीं जीत के बाद शुक्रवार को उन्हें सर्टिफिकेट दिए गए। जीत के बाद संत सीचेवाल और साहनी ने कहा कि वह पंजाब की आवाज को राज्यसभा में बुलंद करेंगे। पंजाब के पर्यावरण से लेकर तमाम मुद्दों को राज्यसभा में उठाएंगे।

पंजाब से राज्यसभा में आम आदमी के अब 7 सदस्य हो गए हैं। इससे पहले राघव चड्‌ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, प्रो. संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा और LPU के अशोक मित्तल राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।