शिमला: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बेकाबू कार, सेना के जवान की मौत…

देर रत एक बेकबाबू कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे एक सेना के जवान की मौत हो गयी। घटना दुर्गम छेत्र में होने के कारण रेस्क्यू मिशन में देरी आयी।
कार लगभग रात 12 बजे के आसपास शिमला नेलवा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित हो गयी और खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को चौपाल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन जवान को यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मिंडा तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि SDPO चौपाल राजकुमार ने की है। सेना का जवान छुट्टियों में घर आया था।