रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं राखी की थाली, घर पर ही बनाएं ये 9 खूबसूरत डिजाइन

इस रक्षाबंधन पूजा की थाली को दें खास और ट्रेंडी लुक, इन आसान आइडियाज से घर पर ही करें डेकोरेशन

गेंदे, गुलाब और सफेद फूलों से थाली को फ्रेश और खूबसूरत लुक दें। किनारों पर फूलों की माला लगाकर बीच में रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई रखें।

प्लेन मेटल या स्टील की थाली के बॉर्डर पर मोती चिपकाकर रॉयल लुक दें। छोटे मिरर और लाल, गुलाबी या मैरून रिबन से इसकी सजावट और आकर्षक बनाएं।

एक खूबसूरत दीया, रोली-अक्षत की छोटी कटोरी, कुछ फूल और मिठाई रखकर सिंपल लुक दें। थाली के एक कोने में राखी रखें और बाकी जगह खाली छोड़ें।

लाल और गोल्डन रंग पारंपरिक होने के साथ बेहद आकर्षक लगते हैं। पिंक-व्हाइट, ऑरेंज-ग्रीन या पेस्टल शेड्स से थाली को मॉडर्न लुक दिया जा सकता है।

दीये को थाली के बीच में रखकर उसके चारों तरफ फूलों की पंखुड़ियां या मोती सजाएं। दीये के नीचे छोटा-सा रंगोली डिजाइन बनाकर थाली की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

रक्षाबंधन पर राखी के रंग और डिजाइन से मैच करती हुई थाली की सजावट करें। राखी के नीचे रंगीन कपड़ा या छोटी फूलों की सजावट इसे और खास बना सकती है।

थाली सजाते समय रोली, अक्षत, राखी, दीपक और मिठाई जैसी जरूरी चीजों के लिए पर्याप्त जगह रखें। सजावट खूबसूरत होने के साथ पूजा के लिए सुविधाजनक भी होनी चाहिए।

रोली और अक्षत के लिए छोटी डिजाइनर कटोरी और मिठाई के साथ छोटा चम्मच रखें। गोटा पट्टी, रंगीन कपड़े और छोटी सजावटी चीजों से साधारण थाली को भी खास बनाया जा सकता है। 

बाजार की तैयार थाली खरीदने के बजाय घर पर उपलब्ध सामान से अपनी क्रिएटिव थाली सजाएं। अपनी पसंद के फूल, रंग और सजावटी चीजें शामिल करके इसे भाई के लिए यादगार बना सकती हैं।